फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कान्हा की पोशाकों से सजे बाजार, जन्माष्टमी की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व को लेकर दुकान में पोशाक, बांसुरी सहित अन्य सामान। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। चार सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर हमीरपुर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप नन्हे कान्हा को सजाने के लिए आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी और अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

दुकानों पर कान्हा के लिए रंग-बिरंगी पोशाकें सजाई गई हैं। इनमें धोती-कुर्ता, मुकुट और मोरपंख से सजी पोशाकें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों के लिए कान्हा के रूप में तैयार होने वाली पोशाकों की भी मांग बढ़ गई है।
अभिभावक बच्चों के लिए पसंदीदा पोशाक खरीदने के लिए दुकानों का रुख कर रहे हैं। जन्माष्टमी नजदीक आते ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है और शाम के समय खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए विभिन्न डिजाइन और रंगों की पोशाकें उपलब्ध करवाई हैं। उनका कहना है कि इस बार जन्माष्टमी पर अच्छी खरीदारी की उम्मीद है।
बॉक्स
180 से 500 रुपये तक मिल रहे कान्हा के झूले
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए लोग कान्हा की पोशाक, झूले, बांसुरी और मुकुट सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में इस बार अलग-अलग डिजाइन और आकार के झूले उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 180 से लेकर 500 रुपये तक है। इसके अलावा कान्हा को सजाने के लिए आकर्षक पोशाकें भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 30 रुपये से 250 रुपये तक रखी गई है। वहीं, कान्हा की पसंदीदा बांसुरी 20 से 40 रुपये में मिल रही है। डिजाइन वाले मुकुट की कीमत 150 से 250 रुपये तक है।

-
पिछले कुछ सालों में जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग अच्छी खरीदारी कर रहे हैं। साफ मौसम के दौरान लोग अधिक दुकान में पहुंचते हैं। -राजेश कुमार, दुकानदार
दुकान में अलग-अलग डिजाइन के झूले, पोशाकें उपलब्ध हैं। आगामी एक-दो दिन में अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। कान्हा की पोशाकों की मांग बढ़ी है। -जय कुमार, दुकानदार
बाजार में छोटे बच्चों के लिए कान्हा की पोशाक से लेकर घरों और मंदिरों में सजावट के लिए झूले उपलब्ध हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ही लोगों में उत्साह बढ़ गया है। -विनोद कुमार, दुकानदार

जन्माष्टमी पर्व को लेकर दुकान में पोशाक, बांसुरी सहित अन्य सामान। संवाद

जन्माष्टमी पर्व को लेकर दुकान में पोशाक, बांसुरी सहित अन्य सामान। संवाद

जन्माष्टमी पर्व को लेकर दुकान में पोशाक, बांसुरी सहित अन्य सामान। संवाद

जन्माष्टमी पर्व को लेकर दुकान में पोशाक, बांसुरी सहित अन्य सामान। संवाद

जन्माष्टमी पर्व को लेकर दुकान में पोशाक, बांसुरी सहित अन्य सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें