फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ और दिवाली के लिए सजने लगे बाजार, मिट्टी के करवे-दीयों की बढ़ी मांग

Thu, 22 Oct 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ब्रहम दास, निवासी बजूरी - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
हमीरपुर। करवाचौथ और दिवाली के त्योहार नजदीक आते ही बाजार में मिट्टी के करवे और दीयों की मांग को लेकर कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। पूजा-पाठ में मिट्टी के बर्तनों का विशेष महत्व होने से बाजार में डिजाइनदार करवे भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल दुकानदार मांग को सामान्य बता रहे हैं, लेकिन त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में तेजी की उम्मीद जता रहे हैं। बाजार में सामान्य मिट्टी के करवे 20 रुपये से, जबकि डिजाइनदार करवे 50 रुपये से उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं।
करवाचौथ पर करवे की मांग रहती है, वहीं दिवाली पर घरों और पूजा स्थलों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीये खरीदे जाते हैं। बाजार में मिट्टी के दीयों की कीमत 20 रुपये प्रति दर्जन से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

मिट्टी के करवे और दीये बनाने वाले कारीगर स्वयं इनका निर्माण कर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाते हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि करवाचौथ और दिवाली नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी।

-
20 साल से करवे बना रहा हूं। अब आर्टिफिशयल की मांग अधिक है। हालांकि कई ग्राहक अभी भी मिट्टी से बनी चीजों को पसंद करते हैं। -संजीव कुमार, निवासी बजूरी
ग्राहकों की मांग के आधार पर वस्तु दी जा रही है। हालांकि अभी कारोबार ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में कारोबार बेहतर होगा। -ब्रहम दास, निवासी बजूरी
विज्ञापन

घरों और पूजा स्थलों के लिए लोग खरीदारी कर रहे हैं। सामान्य के साथ-साथ डिजाइनदार करवे भी बाजार में उपलब्ध हैं। -स्वर्णा, निवासी नौहंगी

ब्रहम दास, निवासी बजूरी- फोटो : shiv tripathi

ब्रहम दास, निवासी बजूरी- फोटो : shiv tripathi

ब्रहम दास, निवासी बजूरी- फोटो : shiv tripathi

ब्रहम दास, निवासी बजूरी- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें