फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मार्च खत्म होने को आया, फरवरी की पेंशन भी नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर ने सरकार की ओर से समय पर पेंशन न मिलने पर रोष प्रकट किया है। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि मार्च को समाप्त होने में आठ दिन शेष रहे हैं। परंतु निगम प्रबंधन ने आज तक वारिष्ठ नागरिकों की पेंशन पर कुंडली मार रखी है। इसके चलते बुढ़ापे में पूर्व कर्मचारियों को अपने परिवार के पालन पोषण में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मार्च में बच्चों के स्कूल और कॉलेज में दाखिलों के लिए भी फीस की आवश्यकता है लेकिन पेंशन न मिलने से बच्चों के शिक्षण संस्थानों में दाखिलों में भी परेशानी पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन अभी तक 1 जनवरी 2016 के बाद हुए पेंशनरों को रिवाइज पेंशन देने में भी नाकाम रहा है। हालांकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के बारे में एक शिष्टमंडल 6 फरवरी को प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र में 150 कार्यकर्ताओं के साथ मिला था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नौ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने कल्याण मंच को आश्वासन दिया था कि अप्रैल तक आपके साथ बैठक की जाएगी लेकिन बैठक को लेकर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें