फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मनीष आईआईटी मंडी में डायरेक्ट पीएचडी के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गांव बल्ह बलेट के युवा मनीष कुमार का चयन आईआईटी मंडी में इंटेलिजेंट सिस्टम विषय में डायरेक्ट पीएचडी के लिए हुआ है। मनीष ने वर्ष 2022 में पट्टा स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग विशेषज्ञता के साथ बीटेक की डिग्री प्राप्त की। मनीष की इस उपलब्धि के पीछे संघर्ष और मेहनत की प्रेरणादायक कहानी भी है। जब वह दसवीं कक्षा में थे, तब उनके पिता हेमराज का निधन हो गया था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी माता प्रोमिला देवी, जो भोटा के एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी मेहनत और त्याग की बदौलत मनीष ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें