फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंडर 19 सेमीफाइनल मुकाबले में मंडी ने फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में मंडी और कांगड़ा के बीच चल रहे अंडर-19 सेमीफाइनल मुकाबले में मंडी ने जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब मंडी का फाइनल कुल्लू के साथ इसी मैदान पर होगा। इससे पूर्व मंडी ने वीरवार सुबह दूसरी पारी के अपने पिछले स्कोर तीन विकेट पर 133 रन से जब आगे खेलना शुरू किया तो दिन का खेल समाप्त होने तक 110 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए देवेश ने 111 तथा रोहित ठाकुर ने 112 रन का योगदान दिया। कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने दो तथा सोहम, आर्यन एवं सिदक ने एक-एक विकेट हासिल किया। मंडी ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे जबकि कांगड़ा की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 83 रन पर ही ढेर हो गई थी। मंडी को पहली पारी में 213 रन की महत्वपूर्ण लीड मिली थी। पहली पारी की लीड के आधार पर ही मंडी को विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें