फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत किटपल पंचायत के अंसरा गांव में एक विवाहित युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सचिन कुमार 34 वर्ष पुत्र अमर सिंह के तौर पर हुई है। पता चला है कि युवक मानसिक तौर पर परेशान रहता था। घटना का पता तब चला जब परिजनों ने बुधवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि वह फंदा लगाकर घर के पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार सायं पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चे व पत्नी छोड़ गया है। वह अपने माता-पिता से अलग रहता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें