फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी/भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार को सूचना मिली कि अजय कुमार (47) निवासी ग्राम दरोवड़ी, तहसील टौणी देवी को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोरंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर कुछ बाहरी चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता था।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान और प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें