फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में नहीं मिल रहे मक्की के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। मैहरे के कृषि विभाग के कार्यालय में मक्की का बीज न मिलने से किसानाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को कृषि विक्रय केंद्र से बिना बीज के लौटना पड़ रहा है। किसानों ने कृषि विभाग से शीघ्र बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि क्षेत्र में मक्की का बीज न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैहरे कृषि विभाग के कार्यालय में जो मक्की की आपूर्ति विभाग ने की थी वह खत्म हो गई है। इससे बहुत से किसानों को बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। क्षेत्र के किसान मक्की के बीज खरीदने के लिए कृषि विक्रय केंद्र आ रहे हैं। लेकिन बीज उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। किसान रमेश कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार नरेश कुमार ने कृषि विभाग के कार्यालय में बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है।
उपमंडल के लोगों को कृषि विभाग द्वारा विभिन्न जगह बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया की संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि किसानों के लिए जो बीज की कमी बनी है उसे पूरा शीघ्र करवाया जाए। कई किसान बाजार से मक्की का बीज महंगे दामों पर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें