पहाड़ी महिला गीत संगीत प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्यतिथि के साथ। स्रोत: भाजप
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल बिहाल के गुग्गा मंदिर गांव कोट में पहाड़ी गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र बड़सर से 23 महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें महिला मंडल बतलाऊ की टीम विजेता और महादेव महिला मंडल गारली की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने सभी महिला मंडलों की टीम को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, बड़सर मंडल के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा, मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, समिति बिझड़ी की अध्यक्ष मंजू ढिल्लो, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशि शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।