फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हर्षोल्लास से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, भारतीय सेना जिंदाबाद के लगाए नारे

Sat, 10 May 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डोली में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महाराणा प्रताप चौक डोली में पहली बार महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया गया। सभी ने महाराणा प्रताप जिंदाबाद, महाराणा प्रताप अमर रहे, भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाकर महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान लोगों के लिए मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप एक वीर योद्धा थे। भावी पीढ़ी को उनकी गाथा के बारे में ज्ञान होना चाहिए। इस लक्ष्य के साथ महाराणा प्रताप जयंती मनाने की शुरूआत की गई है। इस मौके पर वार्ड नंबर चार के पार्षद मनोज कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, राजकुमार, अश्वनी डोगरा, प्रवीण कुमारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें