फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पॉलिथीन का प्रयोग न करने के बारे में किया जागरूक

Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक करते पुलिस कर्मी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
हमीरपुर। पॉलिथीन उपयोग पर रोक के लिए जिला पुलिस हमीरपुर की ओर से रविवार को मुख्य शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना स्तर पर आयोजित जागरूकता शिविर में पुलिस कर्मचारियों ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों, एवं आम नागरिकों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग न केवल हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि पशुओंं, जल स्रोतों एवं भूमि के उपजाऊपन को खत्म करके प्रतिकूल प्रभाव डालता है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पॉलिथीन के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण को हो रहे गंभीर नुकसान को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस हमीरपुर की ओर से जिला के सभी पुलिस थानों के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है।
अभियान का उद्देश्य लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना और वैकल्पिक पर्यावरण मित्र विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के दौरान उल्लंघनकर्ताओं का नियमानुसार चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें