फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मदन लाल बन्याल ने डाइट में संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में मदन लाल बन्याल डीपीओ ने बतौर प्रधानाचार्य कार्यभार संभाल लिया है। कड़धोह निवासी मदन लाल बन्याल 1992 से शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। सर्व प्रथम उन्होंने शिक्षा विभाग में बतौर भौतिक विज्ञान प्रवक्ता के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर, कन्या नादौन, जयसिंहपुर, औहर, पीरसलूही और जिला ऊना के ईसपुर स्कूल में सेवाओं के दौरान उनकी पदोन्नति डाइट गौना करौर में बतौर प्रधानाचार्य हुई है। वह दो बार खंड परियोजना अधिकारी के रूप में कार्य करके सर्वश्रेष्ठ खंड को लेकर राज्य परियोजना निदेशक से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त जिला स्काउट एंड गाइड के आयुक्त रह चुके हैं। मदन लाल बन्याल ने कहा कि इससे पूर्व भी समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर चुके हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें