फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पार्किंग शुल्क के नाम पर सरेआम हो रही लूट, वसूले जा रहे अलग-अलग दाम

Sat, 22 Feb 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में कार पार्किंग के शुल्क के नाम पर खुली लूट हो रही है। जिला प्रशासन, नगर निगम और निजी संचालकों की ओर से अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पार्किंग शुल्क को लेकर निर्धारित किए गए प्रशासनिक और स्थानीय नगर निकाय के तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम की ओर से आवंटित पार्किंग की दरें बाजार में सबसे कम हैं, लेकिन सबसे अधिक लूट निजी पार्किंग में ही हो रही है। मुख्य बाजार में वाहनों को पार्क करना वाहन चालकों के साथ राहगीरों के लिए मुसबीत बनता जा रहा है।
पार्किंग के लिए मनमाने दाम वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वार्डों से लेकर शहर तक निजी पार्किंग संचालक घंटेभर के लिए गाड़ी खड़ी करने के लिए मनमाने दाम वसूल रहे हैं, लेकिन प्रशासन और विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। निजी पार्किंग संचालकों के लिए नियम तय करने में विभागीय अधिकारी विफल साबित हो रहे हैं, जिसका खाामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में उपायुक्त कार्यालय के साथ अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी पार्किंग संचालक दोगुने दाम वसूल रहे हैं। पार्किंग स्थल पर वाहनों की सुरक्षा के लिए कोई भी प्रबंध नहीं हैं। खुले आसमान के नीचे गाड़ी पार्क हो रही हैं। लंबे समय से बेखौफ होकर मनमाने दाम वसूलने का सिलसिला शहर के कई निजी पार्किंग स्थलों में जारी है, लेकिन प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स: कार पार्किंग नगर निगम हमीरपुर
समय
दोपहिया

चौपहिया
एक घंटा
10

15
छह घंटे
15

25
12 घंटे
25

40
24 घंटे
35

60
बाक्स: निजी पार्किंग उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर
समय
दोपहिया

चौपहिया
एक घंटा
15

20





छह घंटे
20

30


12 घंटे
30

50



24 घंटे
60

100
मासिक


1500




मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित निजी पार्किग की दरें
समय



दाम चौपहिया
0-5 घंटे


50
12 घंटे


100
24 घंटे


200

कोट
मामले में जांच के बाद नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर क्या व्यवस्था है, इसे रिव्यू किया जाएगा।
-राहुल चौहान, कमिश्नर नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें