फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खराबी और दो हजारी नोट से लंबी कतारें

Thu, 17 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
बैंकों व एटीएम में अफरा-तफरी का माहौल - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय के बैंकों में बीते बुधवार को सभी एटीएम के खराब रहने का असर वीरवार को भी नजर आया। बैंक शाखाओं और एटीएम से कैश निकालने के लिए लोग लंबी कतारों में खड़े रहे। दो हजार रुपये का नोट निकालने के लिए एटीएम के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई।

हमीरपुर एसबीआई शाखा के एटीएम के बाहर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। कतारें इतनी लंबी हो गई थीं कि उपभोक्ताओं को चार से पांच लाइनें बनाकर सड़क के बीचोंबीच खड़ा होना पड़ा। यहां तक कि मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को बैंक शाखाओं में कैश की शॉर्टेज के चलते एटीएम मशीनें नहीं चल पा रही थी। एसबीआई की एटीएम भी बुधवार दोपहर बाद तक बंद रही। हालांकि बुधवार दोपहर बाद से एटीएम से दो हजार रुपये का नोट निकलना शुरू हो गया।

इसके चलते वीरवार को दिन भर एटीएम के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ अधिक होने से मुख्य सड़क पर ही उपभोक्ता कतारें बनाकर खड़े रहे। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। अन्य बैंक शाखाओं की एटीएम से अब तक छोटी करेंसी ही निकल रही है।
विज्ञापन


इसके चलते बैंक शाखाओं के अधिकारियों को दिन में चार से पांच बार कैश डालना पड़ा। वहीं बैंक शाखाओं में भी नकदी निकासी के लिए वीरवार को खूब भीड़ उमड़ी। एसबीआई के चीफ मैनेजर का कहना है कि दो हजार रुपये का नोट एटीएम से निकलना शुरू हो गया है। वीरवार को एटीएम और बैंक शाखा में दिन भर काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें