फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन साल बाद रंगस बाजार में आज खुलेंगे सार्वजनिक शौचालय के ताले

Tue, 27 Aug 2024 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। पिछले तीन वर्षों से विवादों में रहे रंगस बाजार में स्थित नव निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय को पंचायत ने आखिरकार खोलने का निर्णय ले ही लिया है। ग्राम पंचायत नौहंगी ने मंगलवार से इस शौचालय के ताले खोलने का एलान किया है। इससे स्थानीय दुकानदारों और टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत रंगस बाजार में इस सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मगर केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा सॉफ्टवेयर के अपडेट किए जाने के बाद तकनीकी कारणों से इसका निर्माण कार्य रुक गया था। इसके बाद जब दोबारा से निर्माण कार्य शुरू हुआ तो ग्राम पंचायत को बजट की कमी का सामना करना पड़ा। आखिरकार सात लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण पूरा किया गया, लेकिन इसके बाद भी शौचालय पर ताले लटके रहे।
ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि निर्माण में देरी के कारण रंगस बाजार के दुकानदारों और टैक्सी चालकों को काफी असुविधा हुई है। कई बार स्थानीय लोगों ने शौचालय के ताले खोलने की मांग की, लेकिन विभिन्न कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। अब मंगलवार से सुलभ शौचालय को नियमित रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पंचायत ने शौचालय की सफाई व्यवस्था के लिए एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करने की भी योजना बनाई है। सफाई कर्मचारी के वेतन के लिए शौचालय का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 10 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए पंचायत ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें