सुजानपुर में शिविर में मौजूद पशुपालन विभाग के अधिकारी व पशुगणना कार्य में जुटे कर्मी। स्रोत : व
- फोटो : संगीता त्रिवेदी
हमीरपुर। जिले में पशुपालन विभाग की ओर से पशुगणना का कार्य किया जा रहा है। फरवरी तक पशुगणना कार्य को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित हैै।
अब पशुपालन विभाग ने पशुगणना की समीक्षा करना आरंभ कर दिया है। इसके लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में शनिवार को सुजानपुर में शिविर लगाया गया। इस दौरान पशुगणना में जुटे कर्मियों ने पशुगणना कार्य में आ रही तकनीकी दिक्कतों से मास्टर ट्रेनर को अवगत करवाया। कर्मियों ने कहा कि कहीं-कहीं डाटा अपलोड करने में दिक्कत आ रही है।
पशुगणना के जिला नोडल ऑफिसर डॉ. सतीश ने कहा कि सुजानपुर में जो समस्याएं सामने आई हैं, उनका निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। मंगलवार को भोरंज में, बुधवार को नादौन, वीरवार को बड़सर और शुक्रवार को हमीरपुर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभी तक जिला में 40 फीसदी पशुगणना कार्य हो गया है। विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि फरवरी तक पूरे जिला में पशुगणना कर ली जाएगी। इस दौरान पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कैप्शन
सुजानपुर में शिविर में मौजूद पशुपालन विभाग के अधिकारी व पशुगणना कार्य में जुटे कर्मी। स्रोत : विभाग
सुजानपुर में शिविर में मौजूद पशुपालन विभाग के अधिकारी व पशुगणना कार्य में जुटे कर्मी। स्रोत : व- फोटो : संगीता त्रिवेदी