फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाल विज्ञान सम्मेलन में विभिन्न स्पर्धाओं ने नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
बाल विज्ञान सम्मेलन में सोलन के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया मॉडल। स्रोत : शिक्षा विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में आयोजित 31वें राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में नन्हे वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का आयोजन हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद व शिक्षा विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। चार दिवसीय इस बाल विज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बच्चे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, मैथ्स ओलंपियाड, साइंस क्विज, इनोवेटिव साइंस मॉडल और साइंस स्किट जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। सभी जिले के स्कूलों से बच्चे इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और साइंस प्रतियोगिताओं में रुचि दिखा रहे हैं। बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बनाने के लिए इनोवेटिव साइंस मॉडल बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष 3,754 स्कूलों के लगभग 26,099 स्कूली बच्चों ने इस पोर्टल में पंजीकरण कराया, जो 2019 के बाद से इस वर्ष पंजीकृत छात्रों की सबसे अधिक संख्या है। कोविड के दौरान भी इस वेब पोर्टल ने बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं को ऑनलाइन आयोजित करने में मदद की। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के आदित्य शर्मा की ओर से आपदा प्रबंधन कार्यप्रणाली पर आधारित मॉडल बनाया गया। आपदा प्रबंधन कार्यप्रणाली पर आधारित मॉडल में विभिन्न सेंसर इस्तेमाल किए गए हैं जो मानव निर्मित आपदा को कम करने व आपदा आने के कारणों को कम करेगा। यह सेंसर भूकंप के दौरान आने वाले कंपन का पता लगा लेंगे और उनकी सहायता से कोडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें