फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेपर लीक मामले में आरोपी पूर्व सचिव कंवर को 28 तक न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पेपर लीक मामले में दूसरी बार गिरफ्तार किए गए भंग कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को अदालत ने 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। मामले में दर्ज दूसरी एफआईआर में आरोपी कंवर को 11 दिसंबर को देर रात गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आरोपी को 15 दिसंबर तक पुलिस की रिमांड पर भेजा था। शुक्रवार को फिर आरोपी की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन



मामले में दर्ज दूसरी एफआईआर में पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर और 1036 जूनियर ऑडिटर प्रश्नपत्र लीक मामले में जितेंद्र कंवर की संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पोस्टकोड 965 के तहत हुई जेओए आईटी की परीक्षा में आरोपी बनाया गया था। जितेंद्र कंवर आयोग में सचिव के साथ-साथ परीक्षा नियंत्रक और भर्ती रिकॉर्ड के कस्टोडियन भी रहे हैं। मामले की जांच में लगी विजिलेंस ने अब तक 13 मामले दर्ज किए हैं। मौजूदा समय में तीन आरोपी उमा आजाद, उसका बेटा नितिन आजाद और एक अन्य रवि कुमार न्यायिक हिरासत में हैं। विजिलेंस मंडी एसपी राहुल नाथ ने कहा कि अदालत ने आरोपी को 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें