फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को भा रहे हल्के गहने

Tue, 13 Oct 2026 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में ज्वेलरी की दुकान में गहने खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते दौर में महिलाओं की आभूषणों को लेकर पसंद भी बदल रही है। भारी-भरकम गहनों के बजाय अब हल्के, आकर्षक और रोजमर्रा में आसानी से पहने जा सकने वाले आभूषण पहली पसंद बन रहे हैं।
विज्ञापन

हल्की चेन, छोटे हार और आधुनिक डिजाइन के गहनों की मांग बढ़ रही है। वहीं, पुराने आभूषणों को नया रूप देकर फैशन के अनुरूप ढालने का चलन भी जोर पकड़ रहा है। नवरात्र के आगमन के साथ ही हमीरपुर के सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इससे कारोबारियों को त्योहारों के दौरान अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
शहर की ज्वेलरी दुकानों में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही के बीच महिलाएं आभूषण खरीदते समय सुंदरता के साथ वजन, उपयोगिता और कीमत का भी ध्यान रख रही हैं। त्योहारों और शुभ अवसरों पर गहने खरीदने की परंपरा के चलते हल्के और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन

पुराने गहनों को नए डिजाइन में तैयार करवाने का विकल्प भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। कारोबारी भी बदलती पसंद के अनुरूप नए डिजाइन और बजट के अनुकूल विकल्प उपलब्ध करवाने पर जोर दे रहे हैं।
महिलाएं अपनी जरूरत और बजट के बीच संतुलन बनाकर खरीदारी कर रही हैं। कम वजन, आकर्षक डिजाइन और रोजमर्रा में इस्तेमाल की सुविधा उनकी पसंद को प्रभावित कर रही है। राजेश कुमार, आभूषण विक्रेता
महिलाएं पुराने आभूषणों को नए आधुनिक डिजाइन में ढलवाना पसंद कर रही हैं। नवरात्र पर पहले के मुकाबले अधिक ग्राहक पहुंच रहे हैं। इससे कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। नितेश सोनी, आभूषण विक्रेता
हल्की चेन और छोटे हार रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर पारिवारिक समारोहों तक के लिए पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें पहनना आसान है और अलग-अलग परिधानों के साथ भी इनका मेल बैठ जाता है। प्रदीप कुमार, आभूषण विक्रेता
विज्ञापन

हमीरपुर में ज्वेलरी की दुकान पर आभूषण खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें