फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज शर्मा को मिली एक और उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहारी के डूंगार गांव के लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज शर्मा को भारतीय सेना की ओर से सेना मेडल से नवाजा गया है। नीरज शर्मा आर्मी एविएशन कोर में पिछले करीब 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए पूर्वी लद्दाख में गहरी खाई में गिरे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। वहीं, 22 जून 2022 को अपने जीवन की परवाह न करते हुए उन्होंने हैवी वायर को सियाचिन ग्लेशियर में पहुंचाया था। इसके लिए उन्हें भारतीय सेना की ओर से बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज शर्मा के दादा स्वर्गीय हर सुख स्वतंत्रता सेनानी थे और उनके पिता देशराज शर्मा भी भारतीय सेवा में सेवाएं देकर कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त होकर आए हैं। उन्होंने अपने बेटे को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें