फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंटरनेट सुविधा से जुड़ेगे सरकारी स्कूलों के पुस्तकालय

Mon, 14 Jul 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सरकारी स्कूलों में स्थापित पुस्तकालयों को डिजिटल करने का कार्य शुरू हो गया है। उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में पुस्तकालयों को इंटरनेट कनेक्टविटी से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

इससे अब दो माह के भीतर स्कूलों में विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई करने में सहायता मिलेगी। पुस्तकालयों के डिजिटल होने से गांव से लेकर शहर तक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक अभ्यर्थी पुस्तकालयों में आकर पढ़ाई कर सकेंगे।
पुस्तकालयों में विद्यार्थियों को कंप्यूटर और कैबिन की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इसमें ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। बीते सत्र में विभाग की ओर से खंड स्तर पर पुस्तकालयों का सर्वे किया गया। इसमें स्कूलों में पुस्तकालयों की स्थिति और मौजूदा किताबों की संख्या का सही पता लगाया गया।
विज्ञापन

सर्वे में महज 220 स्कूलों में ही इंटरनेट की सुविधा थी। ऐसे में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से स्कूलों को पुस्तकालयों के लिए बजट जारी किया गया है। अब स्कूलों में पुस्तकालयों को डिजिटल करने का कार्य किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी पुस्तकालयों का लाभ मिल सके। पुस्तकालय सार्वजनिक रूप से खुले रहेंगे। इससे विद्यार्थियों के साथ अन्य अभ्यर्थी भी पढ़ाई कर सकेंगे।

कोट

सरकारी स्कूलों में पुस्तकालयों को डिजिटल करने का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया गया है। पुस्तकालयों में विद्यार्थियों के साथ अन्य युवाओं को बैठने के लिए बेहतरीन सुविधा मिलेगी। पुस्तकालयों में कंप्यूटर के साथ कैबिन की सुविधा रहेगी, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें