फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 25 वर्षीय वाहन चालक से चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पुलिस ने एक युवक से 20 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। बुधवार को जब पुलिस की टीम गश्त पर थी तो नादौन कांगू सड़क पर टिब्बी बड़ गांव के पास सामने से आ रहे एक टिपर को जांच के लिए रोका गया। टिपर चला रहे 25 वर्षीय रोहित शर्मा निवासी गांव कुहना बूनी क्षेत्र पर पुलिस को संदेह हुआ।
विज्ञापन

शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें