फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घुमारवीं गांव में तेंदुए का खौफ, शाम होते ही पालतु पशुओं को बना रहा शिकार

Thu, 12 Mar 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
घुमारवी गांव में शाम ढलते ही घरों के समीप पहुंचा तेदुआं जिसे स्थानीय निवासी ने अपने घर की छत से
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र अग्घार के विभिन्न क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। जहां शाम होते ही तेंदुआ लोगों के पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में त्रिलोक चंद डोगरा, गट्टा राम, मनोहर लाल, संजीव कुमार, अशोक कुमार, रविंद्र कुमार, बोहरी देवी ने कहा कि लगमन्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक में गांव घुमारवीं, बडियाणा, खतरवाड़ जंगल के साथ लगते हैं। इसके अलावा साथ लगते क्षेत्र में झाड़ियां भी अधिक हैं, जिसमें तेंदुए के छिपने की संभावना है।
क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ शाम सात बजे से सुबह तक घरों के आसपास दहाड़ रहा है और कई लोगों को दिख चुका है। इससे लोगों में दहशत है और लोगों का देर शाम से सुबह तक घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

लागों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी लगमन्वी पंचायत के घुमारवीं गांव में है। यहां पर शाम ढलते ही तेंदुआ लोगों के पालतु पशुओं पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
बीट के वन रक्षक को गांव में भेजा जा रहा है। जरूरत हुई तो तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। -सुनील शर्मा, वन खंड अधिकारी, भरेड़ी ब्लॉक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें