फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति का अखाड़ा बना हमीरपुर कॉलेज : जोगिंद्र

Thu, 14 Sep 2023 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में छात्र संगठनों के कार्यक्रमों में सियासी दलों के नेताओं को बुलाने पर राजनीति गरमा गई है। एसएफआई और सीपीआईएम ने शिक्षण संस्थानों में नेताओं की एंट्री का विरोध किया है। बीते कुछ दिनों से हमीरपुर कॉलेज में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने छात्र संगठनों के कार्यक्रमों में शिरकत की है। इसका अब विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


सीपीआईएम के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, सुरेश राठौर और एसफआई के जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी सहित अन्यों ने प्रेस बयान में कहा कि हमीरपुर कॉलेज राजनीति का अखाड़ा बना गया है। मौजूदा विधायक, मंत्री पद पर विराजमान किसी नेता का सरकारी कार्यक्रम के दौरान कालेज में प्रवेश तो समझ में आता है, लेकिन ऐसे लोग जो सरकार में किसी भी पद पर नहीं हैं, उनका कॉलेज में प्रवेश और कार्यक्रमों में शिरकत करना समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में संगठन विशेष के कार्यक्रमों में नेताओं की उपस्थिति से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ता है। कॉलेज प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण इस तरह के कार्यक्रमों की संख्या में पिछले कुछ माह में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें