फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसाई में तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मनसाई के गांव मनसाई में तेंदुए ने पशुशाला के बाहर बंधी चार बकरियों को अपना शिकार बना लिया है। जंगल से निकलकर तेंदुआ पशुशाला के पास पहुंच गया और यहां बाहर बंधी चार बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। जब तक संबंधित परिवार को इस बात की भनक लगती तेंदुआ चारों बकरियों को आंगन में मार चुका था। तेंदुए के इस हमले में प्रभावित परिवार को करीब 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मनसाई गांव में देवीदास की चार बकरियों को दोपहर बाद तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। आंगन में बंधी बकरियों को एक के बाद एक तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया। मनसाई पंचायत के उपप्रधान अमन अग्निहोत्री ने बताया कि एक परिवार की चार बकरियों को तेंदुए ने मार दिया है। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी और पशुपालन विभाग के चिकित्सक पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन, सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें