फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में लेप्रोस्कोपिक मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लेप्रोस्कोपिक मशीन खराब हो चुकी है। इससे मरीजों को इलाज करवाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। लेप्रोस्कोपिक मशीन से पित्ताशय की पथरी और अन्य सर्जरियां की जाती हैं लेकिन अस्पताल में यह मशीन खराब है। अस्पताल प्रबंधन कई बार इस मशीन को ठीक करवाने के लिए तकनीशियन के पास भेज चुका है लेकिन यह मशीन इतनी पुरानी हो चुकी है कि इसके पुर्जे भी बाजार में उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। यह मशीन करीबन 15 वर्ष पुरानी है। इस मशीन का लेंस भी खराब हो चुका है। लेंस का बीमारी का पता लगाने में अहम रोल रहता है। चिकित्सक काफी कठिनाइयों के बाद इसका इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन यह मशीन अब पूरी तरह से खराब हो चुकी है। जिस कारण अब चिकित्सकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों सुनैना, विजयपाल, राजेंद्र, विश्वजीत, सलोचना, शकुंतला देवी, देवेंद्र अत्री, घनश्याम आदि ने कहा कि अस्पताल में पित्ताशय से पथरी निकालने का ऑपरेशन करवाना खतरे से खाली नहीं हैं। क्योंकि यहां उपकरण ही खराब हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने जिले में लोगों को प्रत्येक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का वादा कर रहे हैं और वहीं, मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस मामले में प्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द लेप्रोस्कोपिक मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक दिन में आठ से 10 पथरी के ऑपरेशन किए जाते हैं। वहीं, शल्य विभाग की ओर से अन्य सर्जरियां भी की जाती हैं लेकिन इस मशीन के न होने से अस्पताल में खासी दिक्कत हो गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है और इस बारे में लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें