फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हत्या के आरोपी दुकानदार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हत्या के आरोपी दुकानदार को पुलिस ने शनिवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले की विस्तृत एवं गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत शनिवार को प्रवासी की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक व्यक्ति के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान निवासी गांव बहादुरगंज उझानी जिला ग्रामीण बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। जबकि आरोपी की पहचान जैसी राम गांव झमरेड़ा, डाकघर चमनेड़, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई। लक्ष्मी पत्नी श्रीपाल निवासी गांव बहादुरगंज उझानी, जिला ग्रामीण बदायूं उत्तर प्रदेश ने थाना सदर हमीरपुर में आकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि दुकानदार जैसी राम उनके जेठ प्रकाश को वीरवार शाम को डंडे व हाथों से मारपीट व गाली गलौज कर रहा था। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। शिकायतकर्ता व उनका देवर सतपाल घायल प्रकाश को इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल लेकर आए। बाद में इलाज के दौरान प्रकाश की हमीरपुर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें