एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह से मिलकन अपनी आपत्तियां दर्ज करवाते हुए धनेड़ व ललीन पंचायत के लोग। स
- फोटो : मृतक राजेश दीक्षित।
हमीरपुर। ग्राम पंचायत धनेड़ और ललीन के ग्रामीणों ने पंचायतों को फरनोल वार्ड में शामिल करने पर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। वीरवार को दोनों पंचायतों से ग्रामीण मांग को लेकर एसडीएम हमीरपुर से मिले।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत धनेड़ और ललीन (विकास खंड हमीरपुर) को नए अधिसूचित परिसीमन के तहत पंचायत समिति वार्ड फरनोल में मिलाने को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाईं। प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया है कि पंचायत समिति फरनोल वार्ड लगभग 30 वर्षों से अकेला अलग वार्ड था। अब धनेड़ व ललीन पंचायतों को फरनोल वार्ड में मिलाना न्यायसंगत नहीं है।
उन्होंने एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत धनेड़ और ललीन दोनों पंचायतों का फरनोल से हटाकर अलग पंचायत समिति वार्ड बनाया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि इससे इन पंचायतों का विकास रुक जाएगा। वहीं, एसडीएम ने लोगों की बात को सुना और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बलबीर सिंह जमवाल, पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह कंवर, यशवीर जमवाल, बलबीर सिंह, सुशील शर्मा, बालक राम शर्मा, कर्म चंद, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।