ग्राम पंचायत कैहरवीं के कैहरवीं चौक में दंगल के दौरान भिड़ते पहलवान। संवाद
डिडवीं (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कैहरवीं के कैहरवीं चौक में दंगल (छिंज) करवाया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव राणा मुख्यातिथि रहे। दंगल में केतु और अंकुश के बीच छोटी माली का मुकाबला हुआ। इसमें केतु ने अंकुश को पटखनी देकर माली अपने नाम की। वहीं, बड़ी माली लाली और काला पहलवान के बीच हुई।
काफी देर तक तक मुकाबले के बाद लाली पहलवान को विजेता और काला पहलवान उपविजेता घोषित किया गया। छोटी माली के विजेता केतु को 4,100 रुपये और गुर्ज जबकि अंकुश को 3100 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया। वहीं, बड़ी माली के विजेता लाली पहलवान को 11,000 रुपये और गुर्ज, जबकि काला को 10,000 रुपये और गागर दे सम्मानित किया गया। इस मौके पर छिंज कमेटी के प्रधान कमलजीत शर्मा, उपप्रधान राज कुमार, ठाकुर चुनी लाल, देशराज, डॉ. तिलक राज, मनोहर लाल, प्रेमचंद, अभिनव, कुलदीप शर्मा, स्वरूप चंद, बलदेव राज आदि उपस्थित रहे।