फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लखनपाल ने किया बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Mon, 14 Jul 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
टिब्बी गांव में बारिश प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेते विधायक इंद्रदत्त लखनपाल। स्रो
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने रविवार को टिब्बी गांव में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। भारी बारिश के कारण गांव में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। विधायक लखनपाल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की तुरंत पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर आपदा राहत सहायता उपलब्ध करवाई जाए। लखनपाल ने कहा कि जब प्रदेश की जनता आपदा जैसी परिस्थितियों से जूझ रही होती है तो उस समय प्रदेश सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें