फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालक नाथ के दर्शन

Mon, 14 Jul 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया।
रविवार को मंदिर में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। सुबह पांच बजे बालयोगी की आरती व पूजा-अर्चना के बाद गुफा के कपाट खोले गए। इसके बाद देर रात तक श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर एक-एक कर दर्शन किए। दिनभर मंदिर परिसर में पौणाहारी के जयकारे गूंजते रहे। महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन हाल में भजन-कीर्तन किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

वहीं, बाहरी राज्यों से श्रद्धालु शनिवार देर शाम को ही मंदिर पहुंच गए थे। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को रात 10:00 बजे तक लंगर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। रविवार को बाबा बालक नाथ का दिन माना जाता है।
ऐसे में श्रद्धालु रोट प्रसाद, झंडा और बकरा लेकर दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में बकरे भी चढ़ाए। बीते सप्ताह बारिश के चलते मंदिर में कम ही श्रद्धालु पहुंचे थे, लेकिन इस बार मौसम साफ होने पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में बाबा के धूने मे आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

पंजाब से आए हुए श्रद्धालुओं में जसवीर, रमनदीप, पिक्की, रिंकू, वाणी, सन्नी, कमलदीप कौर आदि ने कहा कि बीते सप्ताह बारिश के चलते मंदिर नहीं पहुंच पाए थे, इस बार मौसम सही होने पर दर्शन कर पाए हैं।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें