फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लखनपाल ने जताया अनुराग का आभार

Mon, 13 Apr 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। बड़सर के विधायक इंदरदत्त लखनपाल ने मीडिया को दिए बयान में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा प्रयास संस्था के माध्यम से क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई राहत सहायता की सराहना की।
विज्ञापन

लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से कुल 6,75,000 की राहत राशि प्रदान करना एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग कठिन समय में प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होता है।
उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर अनुराग सिंह ठाकुर ने संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया है। इस सहयोग से न केवल पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, बल्कि उनके मन में यह विश्वास भी मजबूत होगा कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं और समाज उनके साथ खड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें