फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर को 28 दिसंबर को मिलेगी नई पुलिस चौकी की सौगात

Thu, 26 Dec 2024 08:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
छह कमरों वाले किराये के भवन में चलेगी लदरौर पुलिस चौकी
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने किया पुलिस चौकी भवन का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल संतोषी माता मंदिर लदरौर में 28 दिसंबर को नई पुलिस चौकी की सौगात मिलेगी। पुलिस चौकी का लोकार्पण भोरंज विधायक सुरेश कुमार करेंगे।
बुधवार को हमीरपुर जिला पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने नई पुलिस चौकी के लिए किराए पर लिए गए भवन का निरीक्षण किया तथा पुलिस चौकी को खोलने के लिए निर्देश दिए। पुलिस विभाग ने नई पुलिस चौकी को खोलने के लिए कार्यालय सहित छह कमरे किराए पर लिए हैं। इससे भोरंज थाना के अधीन अब अवाहदेवी और जाहू के बाद लदरौर में तीसरी पुलिस चौकी होगी।
विज्ञापन

लदरौर पुलिस चौकी में भौंखर, झरलोग, पटटा, नंधन, करहा, महल, कडोहता, भकेड़ा व खरवाड़ सहित 10 पंचायतों के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को शामिल किया गया है। इससे इन पंचायतों के लोगों पुलिस में शिकायत करने के लिए 8 से 10 किलोमीटर भोरंज थाने में जाने से छुटकारा मिलेगा। लदरौर में नई पुलिस चौकी खुलने से करीब 20 सालों से चली आ रही लोगों की मांग पूरी होगी। इसमें पुलिस चौकी प्रभारी एसआई, मुहर्रर आरक्षी, अभिलेख, अंवेषण, महिला व अन्य कर्मचारियों के लिए एक-एक कमरा होगा।
विज्ञापन

उधर, भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने नई पुलिस चौकी का निरीक्षण किया है। इसके उपरांत उन्होंने जाहू पुलिस चौकी और भोरंज थाना का औचक निरीक्षण किया और पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर कार्यों की फीडबैक ली।

उझानी के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत के बाद गमगीन महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें