फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक बनाया जाएगा लदरौर का सायर मेला : विधायक

Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर,जाहू(हमीरपुर)। ग्राम सुधार सभा व महिला मंडल लदरौर खुर्द के सहयोग से रविवार को कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोरंज विधायक सुरेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि लदरौर के सायर मेले को इस बार ऐतिहासिक मेला बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं की समाज के सुधार में अहम भूमिका रहती है। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित और सजग होना बहुत जरूरी है। महिला वर्ग को सशक्त बनाने के लिए महिला मंडलों का भ्रमण करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि झरलोग पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों पर 78 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इनमें से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 93 करोड़ रुपये की पटटा-लदरौर क्षेत्र के लिए पेयजल योजना बन रही है। इस अवसर पर लदरौर खुर्द में बने ओवर हेड टैंक और सात ईंच के बोरवेल के कार्य की विभाग ने समीक्षा की।
विज्ञापन

वहीं, लदरौर खुर्द में सामुदायिक भवन निर्माण व सड़क के बचे कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए और दसमाहीं गांव की सड़क के कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विधायक की पत्नी किरण कुमारी, वरिष्ठ कांगेस नेता एवं पूर्व पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य सविता मिन्हास, पंचायत प्रधान मोनिका देवी, ग्राम सुधार सभा अध्यक्ष सुरेश चंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें