फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उहल चौक पर डंगों और रेलिंग के अभाव से हादसे का बढ़ा डर

Wed, 01 Apr 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
उहल-कक्कड़ संपर्क मार्ग की खस्ताहाल। संवाद
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। उहल चौक पर डंगों के अभाव में हादसे का डर बढ़ गया है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में डंगे नहीं लगे हैं और न ही रेलिंग की सुविधा है। चौक से कक्कड़ संपर्क मार्ग स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

सड़क पर टारिंग न होने से यहां हर समय हादसे का डर रहता है। एनएच 03 निर्माण कंपनी ने करीब डेढ़ साल पहले यहां पर कटिंग की थी। उसके बाद कुछ डंगे लगाने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। उहल चौक से कक्कड़ की ओर बढ़ते ही सड़क की जर्जर स्थिति साफ नजर आती है। कई जगहों पर सड़क उखड़ी हुई है। किनारों पर सुरक्षा के लिए डंगे नहीं हैं, जिससे खासकर रात के समय वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। हल्की सी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती है।



टारिंग न होने के कारण सड़क पर हर समय धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे न सिर्फ वाहन चालकों को दिक्कत होती है, बल्कि आसपास के घरों और दुकानों में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। राहगीरों को सांस लेने में भी समस्या आ रही है। दोपहिया वाहन बार-बार स्किड हो रहे हैं। कई छोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों ने मांग की है कि खड़ी चढ़ाई को समतल करना चाहिए, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन





संपर्क सड़क पहले समतल थी। अब चढ़ाई जैसी स्थिति हो गई है। उहल चौक पर डंगे नहीं लगे हैं। सड़क को जल्द पक्का करना चाहिए। -नरेश कुमार, निवासी झटवाड़


खराब सड़क के चलते दोपहिया वाहन स्किड हो रहे हैं। बार-बार आग्रह के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। -कृष्ण चंद, दुकानदार, निवासी ग्वारडू
कक्कड़ संपर्क मार्ग पर रेलिंग नहीं लगी है। यहां पर रेलिंग की बहुत जरूरत है। रोजाना आवागमन करने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। -मिलाप चंद, निवासी लड़यो
विज्ञापन

धूल-मिट्टी से वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आ रही हैं। कक्कड़ सपंर्क सड़क को समतल किया जाना चाहिए। -राज कुमार, निवासी टौणी देवी



कोट



डंगे का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। रेलिंग के साथ-साथ टारिंग भी की जाएगी। -अंकित सिंह, हाईवे इंजीनियर, एनएच 03

उहल-कक्कड़ संपर्क मार्ग की खस्ताहाल। संवाद

उहल-कक्कड़ संपर्क मार्ग की खस्ताहाल। संवाद

उहल-कक्कड़ संपर्क मार्ग की खस्ताहाल। संवाद

उहल-कक्कड़ संपर्क मार्ग की खस्ताहाल। संवाद

उहल-कक्कड़ संपर्क मार्ग की खस्ताहाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें