फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में पार्किंग की कमी बनी परेशानी

Sat, 04 Apr 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू बाजार में बेतरतीव तरीके से खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाहू कस्बे में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की सुविधा न होने से चालक सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर रहे हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण जहां एक ओर अन्य वाहन चालकों को आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है, वहीं दूसरी ओर पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन सड़क के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि दो वाहन एक साथ सड़क से नहीं निकल पाते, जिससे जाम जैसी स्थिति बन जाती है।व्यापारियों के अनुसार सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण उनके कारोबार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच बाधित हो रही है, जिससे बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

जाहू एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जहां मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों से सटे क्षेत्रों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यातायात अव्यवस्था से पूरे बाजार की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
राहगीर संजय कुमार, विजय कुमार, राजेश शर्मा, अनूप ठाकुर और देशराज आदि का कहना है कि यदि जल्द ही पार्किंग की समूचित व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र के पास ही पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

कोट

वाहन चालकों को सड़क के किनारे लंबे समय तक वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है। पार्किंग की स्थायी व्यवस्था करना प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है, और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। -बलबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें