फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लच्छी-लच्छी लोक गलांदे, ओ लच्छी मेरा नाम सजना... लोकगीत पर झूमे दर्शक

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
संध्या
विज्ञापन
प्रसिद्ध लोक गायक गौरव कौंडल और मनीषा चोपड़ा के नाम रही जाहू मेवा उत्सव की पहली संध्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू में शुरू हुए मेवा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध गायक गौरव कौंड़ल और मनीषा चेापड़ा के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने द्वीप प्रज्जलित करके किया। इस मौके पर भोरंज विधायक सुरेश कुमार व कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया विशेष, कौशल विकास निगम के समंवयक अतुल कड़ोहता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वति वंदना से किया गया। प्रसिद्ध गायक गौरव कौंड़ल ने लच्छी-लक्ष्छी लोक गलांदें, ओ लच्छी मेरा नाम सजना, मैं ते भूली पार लें मोडे ओर लंबी सीटी लगाएं सजना पर खून बाहवाही लूटी और खेल मैदान में बैठे लोग नाचने के लिए विवश हो गए। इसी तरह हिमाचली लोकगीत अज मेले हो गए सजना, लगे गम दी किते हरा, मेले चित नू कंमणी छिड़ गई, मेरे हाणियां, चल मेले नू चलिए ओ रांझणां पर दर्शकों में खूब पसंद किया।
विज्ञापन

पंजाबी गीत गुड़ नाले इश्क मीठा होय-होय, कजरा मुहब्बत वाला, कजरे ने ले ली मेरी जॉन, साजदा, डायमंड तोहरा दुपटटा गीत गाकर खूब मनोरंजन किया। इसी तरह हिमाचल लोक गायक मनीषा चोपड़ा ने भी सुंदर प्रस्तुतियां देकर खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकरों में सहानी , शिवांगी रांगड़ा आशा वर्करों ने खूब मनोरंजन किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोगों ने खूब आनंद लिया। इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, आर.पी.सुमन, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, राजीव लाल मैहर, सुरेंद्र जारियाल, मेवा उत्सव कमेटी अध्यक्ष व स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।


Box

जाहू में जमीन मिलने पर कालोनी और कांप्लेक्स विकसित कर सकता है हिमुडा : राजेश धर्माणी
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि तीन जिलों के संगम स्थल जाहू में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद और विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से करोड़ों रुपए की योजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को यहां मेवा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि आने वाले समय में यहां अगर जमीन मिले तो हिमुडा जाहू में आवासीय कालोनी, व्यावसायिक परिसर और औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर सकता है। इसके लिए स्थानीय लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें