फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने क्रशर प्लांट में घुसकर मजदूरों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। विनय कुमार पुत्र हाकम चंद निवासी गांव डडवाणी डाकघर खाऊदा तहसील टिहरा जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह मातृ शक्ति स्टोन क्रशर बाकर खड्ड में बतौर मुंशी कार्यरत है।
विज्ञापन

बुधवार को स्टोन क्रशर पर उसकी ड्यूटी रात सात से सुबह सात बजे तक थी। वह कार्यालय में काम कर रहा था तथा मजदूर बाहर काम कर रहे थे तो समय करीब 11:30 बजे रात एक मजदूर ने बतलाया कि तीन व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर हाथ में लोहे की रॉड लेकर प्लांट में आकर मजदूरों से मारपीट कर रहे हैं। जब वह वहां पर गया तो देखा कि तीन नकाबपोश व्यक्ति मजदूरों से मारपीट कर रहे हैं। इसने दो-तीन मजदूरों को साथ लेकर उन व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की तो दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को इन्होंने पकड़ लिया। पूछने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम पंकज चंदेल पुत्र मुंशी राम गांव सकोटा तहसील टिहरा जिला मंडी बतलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें