हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ बाल माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में विज्ञान अध्यापक संघ की बैठक प्रधान दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें काफी संख्या में विज्ञान अध्यापकों ने भाग लिया तथा गत दिवस सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत एक सरकारी स्कूल में साइंस प्रैक्टिकल मैट्रिक परीक्षा के दौरान तीन छात्राओं पर तेजाब फेंकने की घटना पर चिंता जताई गई। संघ ने सरकार से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हाई स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षा के दौरान लैब अटेंडेंट या अन्य सहायक नियुक्त करवाए जाएं।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य को भी निर्देश दिए जाएं कि साइंस प्रैक्टिकल मैट्रिक परीक्षा के दौरान होने वाली परीक्षा में लैब अटेंडेंट का होना अति आवश्यक किया जाए। जिन-जिन हाई स्कूलों में लैब अटेंडेंट के पद रिक्त हैं, उनको अति शीघ्र भरा जाए। बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार इस पर अति शीघ्र निर्णय ले। बैठक में साइंस अध्यापक संघ ब्लॉक प्रधान रजिंद्र कुमार, जिला महासचिव करुण राणा, वित्त सचिव रविंद्र सिंह, सुजानपुर ब्लॉक प्रधान नरेश कुमार, बिझड़ी ब्लाक प्रधान कमल चौहान, भोरंज ब्लॉक पवन शर्मा, शिवानी, पूर्णिमा, सीमा शामा, रीना कुमारी, मधुबाला आदि उपस्थित रहे।