फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 371 रन पर कुल्लू की टीम आलआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अमतर क्रिकेट स्टेडियम में अंतर जिला वरिष्ठ क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत चल रहे शिमला और कुल्लू के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुल्लू ने अपनी पहली पारी में 371 रन बना लिए हैं। शुक्रवार सुबह जब कुल्लू ने दो विकेट पर 115 रनों के स्कोर से आगे खेलना आरंभ किया तो 108 ओवर में 371 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। इसमें अभिनंदन ने शानदार 107 रन तथा रवि ठाकुर ने 93 रन बनाए। वहीं, अनुष ने 35, यशोधन ने 38 तथा दक्ष नारायण ने 26 रन का योगदान दिया। शिमला की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवीन और योग दीप ने तीन-तीन तथा गौरव, रजत व देवव्रत ने एक-एक विकेट हासिल किया, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमला की टीम ने मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 11 ओवर में दो विकेट पर 51 रन बना लिए। इसमें कुशल पाल ने 21 रन का योगदान दिया। कुल्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए यशोधन ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें