40 किलो भार वर्ग में कृतिका सोनी ने जीता कांस्य पदक। संवाद
ताल (हमीरपुर)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिला हमीरपुर की कृतिका सोनी ने जूडो में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश क नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय उत्कृष्ट खेल संस्थान साई हमीरपुर में प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ी कृतिका सोनी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स जो चेन्नई में आयोजित की जा रही हैं, उनमें जूडो 40 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। कृतिका ने इसका श्रेय साई के उपनिदेशक मनोज कुमार और अपनी कोच दिव्या तिवारी (ओलंपिक अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट) को दिया है। कृतिका ने अपने माता-पिता सहित जूड़ो खिलाड़ी अनूप कुमार शर्मा का भी आभार जताया है क्योंकि इनके अथक प्रयास के चलते ही यह संभव हो पाया है। कृतिका ने पहले राउंड में पश्चिम बंगाल के खिलाफ जीत हासिल की। दूसरे राउंड में उत्तराखंड के खिलाफ जीत हासिल की। फाइनल मैच में ओडिशा के खिलाफ जीत हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया। वह जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बरोहा के गांव पंजाहली से संबंध रखती हैं। पिता सुरेंद्र पाल एनआईटी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। माता संतोष कुमारी गृहिणी हैं।