धनेटा महाविद्यालय में विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थी प्राध्यापकों के साथ। स्रोत संस्थान
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य नीलम कुमारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर टाइटल प्रदान किए। समारोह में कला संकाय विभाग से अभिषेक गुलेरिया मिस्टर और तन्वी मिस फेयरवेल, बीकाम से अभिषेक गुडू को मिस्टर और शिक्षा को मिस फेयरवेल, कोमल को मिस चार्मिंग, डिंपल को मिस्टर हैंडसम चुना गया। समारोह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। संवाद