फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा धारकों को छोड़ना होगा बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने बस अड्डा के पास खोखा धारकों को सात दिन में जगह छोड़ने का नोटिस दिया है। तय अवधि में खोखा धारक जगह खाली नहीं करते हैं तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद कर्मियों ने मंगलवार को 21 खोखा धारकों को नोटिस जारी किए हैं और जल्द से जल्द खोखे खाली करने को कहा है। बस अड्डा में गत वर्ष सड़क को चौड़ी करने और फुटपाथ निर्माण के लिए खोदाई का कार्य किया गया और खोखाधारकों को नए कंपलेक्स में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

लेकिन कुछेक खोखा धारकों ने इसका विरोध किया और न्यायालय में चले गए। गत माह ही न्यायालय का फैसला नगर परिषद के हक में आया। अब नगर परिषद ने भी इन खोखा धारकों को वहां से हटाने के लिए कमर कस ली है और खोखा धारकों को जगह खाली करने के लिए सात दिन का समय दिया है। हालांकि चार खोखाधारक गत दिवस शॉपिंग कंप्लेक्स में शिफ्ट हो गए हैं। जबकि दो दर्जन खोखाधारक अभी भी अपनी जगह पर डटे हैं। खोखाधारक विनोद शर्मा ने कहा कि जब वह 40 साल से यहां दुकान कर रहे हैं और नगर परिषद को प्रत्येक माह किराया दे रहे हैं तो यह दुकानें अवैध कैसे हो गईं। उन्होंने कहा कि शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानें आवंटित करने में हेराफेरी हुई है। अगर उन्हें धरातल पर ही पक्की दुकानें मिलती हैं तो वह पीछे हटने को तैयार हैं, अन्यथा वह यहां से किसी भी सूरत में नहीं हटेंगे। नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को खोखा धारकों को नोटिस जारी कर दिए और उन्हें सात दिन में खोखे हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें