फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय : अनुराग

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को मिठाई ​खिलाते समर्थक
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए बिझड़ी में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ उन्होंने स्थानीय बाजार में पैदल मार्च निकाल कर लोगों से वोट की अपील की।
विज्ञापन


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आठ जनसभाएं कीं। इनमें देन, समताना धन्गोता और सोहारी क्षेत्र में जनसभाएं आयोजित की गईं। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोगों को संबोधन में कहा कि जिस विचारधारा के लोग हिंदुस्तान को तोड़ने की बात करते हैं, उनको वोट नहीं डालना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पार्टी 400 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि छह केंद्रीय विद्यालय पहले खोले हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और बिझड़ी में भी जल्द केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी पार्टी देश को क्या संभालेगी जो आधी सीटों पर चुनाव ही नहीं लड़ रही है। एक समय में कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी। केंद्र सरकार ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करवाया और विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को आगे लेकर आए। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें