एमबीबीएस के लिए चयनित कशिश ठाकुर परिजनों के साथ। - स्रोत : परिजन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर राजपूतां की बेटी कशिश ठाकुर ने नीट में सफलता हासिल कर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिला प्राप्त किया है। कशिश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बणी के निजी स्कूल से पूरी की। इसके बाद हमीरपुर में दो साल कोचिंग लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ीं।
कशिश के पिता कमलजीत बन्याल चकमोह स्कूल में डीपी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता रीना गृहिणी हैं। पोती की इस उपलब्धि पर दादा सूबेदार धर्म सिंह और दादी सीता देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि कशिश का सपना डॉक्टर बनना था। उन्होंने बताया कि कशिश ने कई अन्य परीक्षाओं में भी सफलता पाई, लेकिन नीट की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया और कड़े प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल की। संवाद