फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ से कारोबार को मिलेगी चमक, सजने-संवरने में जुटीं महिलाएं

Mon, 19 Oct 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में मेहंदी कलाकारों से मेहंदी लगवाती महिला। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह बढ़ने लगा है। पर्व की तैयारियों के बीच शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कोई हाथों पर मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन सजाने में जुटी है, तो कोई अपनी पसंद के परिधान तैयार करवाने में व्यस्त है।
विज्ञापन

साज-शृंगार से लेकर कपड़ों की सिलाई तक करवाचौथ का असर अब कारोबार पर भी दिखने लगा है। करवाचौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व नजदीक आते ही महिलाएं मेहंदी कलाकारों से संपर्क करने के साथ ब्यूटी पार्लरों में भी बुकिंग करवा रही हैं।
मेहंदी कलाकार अंकुश और दीपक ने बताया कि मेहंदी लगाने के दाम 200 रुपये से शुरू हो रहे हैं। डिजाइन की बारीकी और पसंद के अनुसार कीमत बढ़ जाती है। हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगवाने की चाह के चलते कलाकारों को पर्व के दौरान काम बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार सजने-संवरने की तैयारियों में जुटी हैं। करवाचौथ की रौनक का असर सिलाई के कारोबार पर भी पड़ रहा है। नए कपड़े सिलवाने और पसंद के अनुसार परिधान तैयार करवाने के लिए युवतियां और महिलाएं दर्जियों के पास पहुंच रही हैं।
मेहंदी, ब्यूटी पार्लर और सिलाई के कारोबार से जुड़े लोगों को करवाचौथ के दौरान काम बढ़ने की आस है। पर्व नजदीक आने के साथ ही इन सेवाओं की मांग में और तेजी आने की संभावना है, जिससे स्थानीय कारोबारियों को भी अच्छी कमाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें