फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: करहा पंचायत को मिली राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की सौगात

Sat, 04 Apr 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पंचायत करहा में निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल। संवाद
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत करहा पंचायत को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की सौगात मिली है। तीसरे फ्लोर का लेंटल डाला जाएगा। इसका काम तीव्र गति से चला है।
विज्ञापन

स्कूल में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। पांच वार्डों की इस पंचायत में 1700 आबादी है। पांच साल में 500 से अधिक फलदार पौधे लगाए हैं। अपर करहा महिला मंडल के निर्माण पर पांच लाख रुपये खर्च हुए। लोअर करहा में जंजघर की सुविधा मिली। इस पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए।

पंचायत में स्ट्रीट लाइटों की भी दरकार है। अभी तक करीब 37 स्ट्रीट लाइटें लग चुकी हैं। इनमें अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। पंचायत के सभी पांचों वार्डों में समान रूप से विकास हुआ। संपर्क सड़कों के निर्माण के साथ डंगे लगे हैं।
विज्ञापन

पंचायत का पुराना भवन है। इसकी हालत खराब हो रही है। पंचायत में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा दी। लावारिस पशुओं से निजात के लिए भी बेहतर कदम उठाने की आवश्यकता है। पंचायत के पूर्व प्रधान अजय वशिष्ठ करीब 100 वोट के अंतर से जीते थे।



पंचायत में यह हुए विकास कार्य

लोअर करहा-खरवाड़ संपर्क मार्ग की पुलिया के निर्माण पर साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए। बुठवीं-टांगरे संपर्क सड़क पर दो लाख रुपये खर्च हुए। लोअर करहा में पार्क निर्माण एक लाख रुपये, वाटर कूलर, पांच वार्डों में सीमेंटड बेंच लगाए गए। मुख्य सड़क से बुठवीं टांगरे संपर्क मार्ग बनाया गया। पंचायत में लोक मित्र केंद्र बनाया गया। मनोरंजन केंद्र की मरम्मत पर साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए।





यह कार्य हुए पूरे

-पंचायत में आठ से अधिक संपर्क मार्गों का निर्माण हुआ।

-पंचायत के लोगों को मिली लोक मित्र केंद्र की सुविधा।

-पांच वार्डों में बैठने के लिए लगे दस बेंच।





यह कार्य अधूरे हैं

-नए पंचायत घर का निर्माण

-सभी वार्डों में नहीं लगी स्ट्रीट लाइटें

-पुराने पंचायत भवन की जमीन ब्लॉक के नाम करवाना।





इस बार ये हैं ग्रामीणों की मुख्य मांगें

-अधूरे संपर्क मार्गों का निर्माण हो।

-सभी वार्डों में लगें उचित मात्रा में स्ट्रीट लाइटें।

-पुलिया के निर्माण के साथ डंगों का निर्माण हो।



मनरेगा के माध्यम से 50 लाख रुपये हुए खर्च

करहा पंचायत में मनरेगा के तहत करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए हैं। पंचायत ने करीब 11827 कार्य दिवस सृजित किए हैं।



-
पांच वर्षों में पंचायत में काफी कार्य हुए। लोगों की उम्मीदों के मुताबिक कार्य किए गए। पंचायत में सबसे बड़ी उपलब्धि डे-बोर्डिंग स्कूल की है। -अजय, पूर्व प्रधान, पंचायत करहा
पंचायत में संपर्क सड़कों का निर्माण किया गया। डंगों का निर्माण किया है। अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कुछ कार्य अधूरे भी हैं। -नानक चंद, पूर्व उपप्रधान, पंचायत करहा

पंचायत करहा में निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल। संवाद

पंचायत करहा में निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें