फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांगड़ा ने ऊना को आठ विकेट से हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में हुआ क्वार्टर फाइनल मुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में रविवार को अंतर जिला अंडर-23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सुपर लीग में ऊना और कांगड़ा के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें कांगड़ा ने ऊना को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पूर्व कांगड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऊना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 228 रन बनाए। राघव अंगारा ने 43 तथा विनायक कपिला ने 34 रन का योगदान दिया। कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल तथा प्रबल प्रताप सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि, आगम, ऋतिक और हर्षित ने एक-एक विकेट लिया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांगड़ा की टीम ने 45 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जवल शर्मा ने नाबाद 76 और अग्रिम चम्बयाल ने नाबाद 74 रन का योगदान दिया। ऊना की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनंदन शर्मा ने एक विकेट हासिल किया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। अंत में कांगड़ा की टीम ने ऊना को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें