भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में कलाहू मोड़ से गुदवीं, भुक्कड़, बैरी ब्राह्मणा, साई दा घाट, नमलाख, जड़ोह और भरेड़ी सड़क की मरम्मत की जा रही है। इसके चलते सड़क पर यातायात 26 जुलाई तक बंद कर रहेगा। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि कलाहू मोड़ से मरम्मत को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक भरेड़ी से जड़ोह, बुंगा चौक और अमरोह सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। संवाद