जंगलबैरी (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कक्कड़ से चंडीगढ़ जाने वाली बस तीन महीने से बंद पड़ी है। यह बस सुबह 4:40 बजे कक्कड़ से चलती थी। बस कक्कड़ से हमीरपुर, धनेटा, ऊना होकर चंडीगढ़ पहुंचती थी, लेकिन अब यह सुविधा बंद हो गई है। कक्कड़ के लोगों ने इस बस को धनेटा के बजाय टौणीदेवी से होते हुए चंडीगढ़ चलाने की मांग की है।
अमिचंद, कालीदास, चंद्रकांत, टेकचंद, किशन चंद, जितेंद्र कुमार आदि ने कहा कि इस बस का रूट कक्कड़, टौणी देवी, पट्टा, लदरौर होकर चंडीगढ़ तक चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कक्कड़ क्षेत्र काफी पिछड़ा है। यहां पर यातायात की इतनी अधिक सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस रूट से यातायात सुविधा मिलती है तो लोगों को काफी फायदा होगा।
इस बारे में एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। मामले में विचार किया जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं के लिए एचआरटीसी प्रयासरत्त है।